फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Board exams to begin under cctv vigilence

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड परीक्षाएं आज से

Mon, 05 Feb 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Mon, 05 Feb 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Board exams to begin under cctv vigilence
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा से एक दिन पूर्व डीआईओएस ने परीक्षा संबंधी सभी तैयारियों की समीक्षा की। जिले के सभी 64 परीक्षा केंद्रों पर पहली बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं होगी। इधर सोमवार को परीक्षा केंद्रों में सीटिंग प्लान देखने परीक्षार्थियों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर 2729 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कक्ष निरीक्षक बिना परिचय पत्र कदापि ड्यूटी न करें। बगैर प्रमाणित परिचय पत्र मान्य नहीं किया जाएगा। कहा कि केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा से शुरू होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सारी तैयारियां समय रहते पूरी करा लें। परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को तहसीलों पर बने संकलन केंद्र पर जमा करना होगा। इधर डीएम के निर्देश पर परीक्षा केंद्र तैनात किए गए स्टैटिक मजिस्ट्रेटों ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को मंथन किया। डीआईओएस ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। परीक्षा काल के दौरान यदि परीक्षा केंद्र पर कोई बाहरी व्यक्ति या कॉलेज संबंधित कोई पदाधिकारी या कर्मचारी, जिसका नाम परीक्षा की सूची में नहीं है, पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रथम पाली के परीक्षा सुबह 7.30 से 10.45 बजे, द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान जानने को परीक्षार्थियों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल
कक्षा       छात्र   छात्राएं   व्यक्तिगत
हाईस्कूल 16865 11484    606
इंटर      11824  9426    1093
कुल हाईस्कूल परीक्षार्थी   28955
कुल इंटर परीक्षार्थी        22348

परीक्षा में आज
हाईस्कूल- प्रथम पाली में हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र
इंटरमीडिएट- द्वितीय पाली में सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र

यहां बनाया गया संकलन केंद्र
- ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर
- एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर

इन नंबरों पर दें सूचनाएं
कंट्रोल रूम- 05882-255734
डीआईओएस- 9454457301
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed