{"_id":"5a79b8a14f1c1b0a7b8b56e8","slug":"board-exam-starts-without-static-magistrates-in-seven-centres","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना स्टैटिक मजिस्ट्रेट के सात केंद्र पर हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना स्टैटिक मजिस्ट्रेट के सात केंद्र पर हुई परीक्षा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 06 Feb 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
CCTV monitoring room
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज हो गया। बिलसंडा में कॉलेजों की गलती से छह छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गईं। वहीं सात परीक्षा केंद्रों पर बिना स्टैटिक मजिस्ट्रेट ही परीक्षा संपन्न कराई गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक अंजना गोयल ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं सचल दलों ने दोनों पालियों में कई परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की, लेकिन कोई नकलची हाथ नहीं लग सका। सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में हुई परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्र में मौजूद कक्ष निरीक्षक व अन्य कर्मचारी खासे चौकन्ने रहे। जिले के 64 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में 21038 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2858 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
जिले में मंगलवार से 64 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें भीतर जाने दिया गया। इस बार शासन के निर्देश पर सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके चलते इस बार परीक्षा केंद्रों पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य स्टाफ पूरी तरह चौकन्ने दिखे। शहर के कुछ परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 को धता बताते हुए फोटोस्टेट की दुकानें खुली, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बंद कराते हुए परीक्षा काल के दौरान दुकानें न खोलने की हिदायत दी। वहीं कुछ अभिभावकों को सुबह सवेरे ही अपने बच्चों को पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पहली पाली की के दौरान बिलसंडा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गृह विज्ञान की परीक्षा देने पहुंची हाईस्कूल की छात्रा अंजलि, डॉली राठौर, नेहा, जयदेवी, फरहीन सिद्दीकी, प्रभजीत कौर को परीक्षा देने से रोक दिया गया।
केंद्र व्यवस्थापक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि छात्राओं के प्रवेश पत्र पर गणित विषय अंकित था। इधर परीक्षा से रोके जाने की जानकारी पर पहुंचे अभिभावकों ने भी नाराजगी जतानी शुरू कर दी। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा को जानकारी दी। उन्होंने जानकारी के बाद बताया कि उक्त छात्राओं के रजिस्ट्रेशन के दौरान गृह विज्ञान के स्थान पर गणित विषय अंकित किया गया। लिहाजा उन्हें गृह विज्ञान की परीक्षा में शामिल नहीं किया जा सकता। यह गलती कॉलेजों की है जहां से इन छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इधर बरेली मंडल की संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक अंजना गोयल समेत तीन सचल दलों ने दोनों पालियों में कई परीक्षा केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापामारी की, लेकिन कोई भी नकलची हाथ नहीं लग सका। बीएसए/ सचल दल अध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को जनकल्याण इंटर कॉलेज अमखेड़ा में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त न होने पर परीक्षार्थी अंधेरे में परीक्षा देते मिले। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा के मुताबिक दोनों पालियों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई हैं। कहीं कोई अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
छह परीक्षा केंद्रों पर बिना स्टैटिक मजिस्ट्रेट के परीक्षा
बोर्ड परीक्षा के दौरान पहले दिन ही छह परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए गए स्टैटिक मजिस्ट्रेट नदारद रहे। डीआईओएस कार्यालय के मुताबिक वीरागंना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में तैनात किए गए स्टैटिक मजिस्ट्रेट/ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्णपाल सिंह, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में तैनात अधिशासी अभियंता शारदा सागर खंड दिलीप कुमार, गुरुनानक इंटर कॉलेज माधोपुर इटौरिया में श्रम प्रर्वतन अधिकारी फिरोज खान, जीडीएसके इंटर कॉलेज सफौरा में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत वीएल भार्गव, एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर में सहायक निदेशेक रेशम राजीव मेहरोत्रा व डीपीपी इंटर कॉलेज धनकुना में तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट/अधिशासी अधिकारी वीके सिंह नहीं पहुंचे। ऐसे में इन सभी परीक्षा केंद्रों पर बिना स्टैटिक मजिस्ट्रेट ही परीक्षा संपन्न कराई गई।
पहले दिन तीनों सचल दल के हाथ रहे खाली
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सचल दल एक के अध्यक्ष ने सदस्यों के साथ बीसलपुर, बिलसंडा क्षेत्र के दस से अधिक परीक्षा केंद्रों पर छापामारी कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने अमखेड़ा, अमखिड़िया समेत जहानाबाद में दो परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की। अमखेड़ा के परीक्षा केंद्र पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त न होने के चलते परीक्षार्थी अंधेरे में ही परीक्षा देते मिले। जिस पर उन्होंने तत्काल प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सचल दल दो के बीएल गौतम ने पिपरिया अगरू समेत न्यूरिया के तीन परीक्षा केंद्रों पर छापामारी कर परीक्षा का जायजा लिया।
पहली पाली में 2858 ने छोड़ी परीक्षा
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 10454 के सापेक्ष 9213 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1241 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं इंटरमीडिएट हिंदी में पंजीकृत 13442 के सापेक्ष 11825 ने परीक्षा दी और 1617 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा
जिले में पहले दिन दोनों पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को कलेक्शन सेंटरों पर सुरक्षित रखवा दिया गया। कुछ परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
परीक्षा केद्रों पर छापामारी
नगर सहित तहसील क्षेत्र में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पहले दिन शांतिपूर्वक ढंग से निपटी। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। तहसील क्षेत्र के बारह परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल गृह विज्ञान के पंजीकृृत 2347 परीक्षार्थियों में 194 व इंटरमीडिएट के पंजीकृत 2777 परीक्षार्थियों में 191 परीक्षार्थियों ने पहले दिन परीक्षा छोड़ी। नगर के जीजीआईसी को संकलन केंद्र बनाया गया है।
बीसलपुर। आरडीएसएस इंटर कॉलेज में 13 परीक्षार्थी, एसआरएम इंटर कॉलेज में 19, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 22, एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 17,अक्सा पब्लिक इंटर कॉलेज में 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर में एक कक्ष निरीक्षक ने ज्वाइन ही नहीं किया। केंद्र व्यवस्थापक योगेश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी डीआईओएस को दे दी गई है। बरेली मंडल की संयुक्त शिक्षा निदेशक अंजना गोयल व डीआईओएस राजेश वर्मा ने क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्र देखे। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा खत्म होने के बाद एसआरएम इंटर कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे चलवाकर भी देखे। तहसील क्षेत्र के किसी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। अका पब्लिक इंटर कॉलेज और छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर परीक्षा केंद्रों पर वाहन स्टैंड न होने से परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बालाजी गर्ल्स इंटर कालेज से परीक्षा देकर निकली कक्षा 12 की छात्रा निकिता सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र में सभी सवाल पढ़े हुए थे,जिससे उन्हें हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
नेहरू इंटर कॉलेज मझोला में बोर्ड परीक्षा निर्धारित समय से शुरू हुई। स्टैटिक मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार की निगरानी प्रश्नपत्र का बंडल खोला गया। यहां प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी प्रथम पेपर में कुल 144 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 122 उपस्थित व जबकि 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। हाईस्कूल गृह विज्ञान में 66 परीक्षार्थियों में से 64 ने परीक्षा दी।
बरखेड़ा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सीटिंग प्लान ठीक न होने के कारण परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पेपर मिला। परीक्षार्थी अशोक कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार, गौरीश चंद्र आदि ने जानकारी दी। केंद्र व्यवस्थापक प्रियंका सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र वितरण में कोई देरी नही हुई।
बिलसंडा। कस्बे के पांच परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 983 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 842 ने परीक्षा दी, जबकि 88 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट के पंजीकृत 2060 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1863 ने परीक्षा दी। यहां 197 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. गंगाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज, राजकीय हाई स्कूल ईटगंाव, यदुवंशी इंटर कॉलेज ढकरियां में छापामारी कर परीक्षा का जायजा लिया।