फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bloody clash erupted between two groups over a land dispute in Pilibhit

Pilibhit News: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ईंट-पत्थर चले, प्रधान की गाड़ी तोड़ी

Mon, 05 Jan 2026 07:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 07:15 PM IST
सार

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव कुर्री में रविवार शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर पथराव हुआ, जिससे प्रधान की कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
bloody clash erupted between two groups over a land dispute in Pilibhit
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव कुर्री में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रधान और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट के बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चले। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रधान पक्ष की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रधान और उनके पति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती कर स्थिति को संभाला। प्रधान पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


घटना रविवार देर शाम की है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम कुर्री में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में प्रधान अलीशा बेगम पत्नी मोहम्मद जावेद का गांव के ही दूसरे पक्ष से टकराव हो गया। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि प्रधान अलीशा बेगम अपने पति के साथ गांव से पीलीभीत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गांव के ही शमशाद, फैयाज, दिलशाद, इरशाद, नूर सोहेल, जाहिद मोहम्मद समेत अन्य लोगों ने उनकी कार को अपने घर के सामने रोक लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि प्रधान को गाड़ी से खींचकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रधान के पति मोहम्मद जावेद के साथ मारपीट की गई। इससे वह घायल हो गए। हमलावरों ने प्रधान की कार में भी तोड़फोड़ की। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लाठी-डंडों से मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे पूरे गांव में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा 
सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। प्रधान पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार देवहा नदी के किनारे स्थित जमीन प्रधान के कब्जे में थी। कटान के चलते भूमि की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण दूसरा पक्ष ने जमीन को अपना बताकर पहले भी विवाद किया था। इसी रंजिश में दोबारा मारपीट की घटना हुई। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।

मारपीट का वीडियो वायरल, प्रधान पक्ष पर भी आरोप
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति दिख रही है। दूसरा पक्ष प्रधान पक्ष पर भी गंभीर आरोप लगा रहा है। उनका कहना है कि पूर्व में भी प्रधान पक्ष पर मारपीट समेत गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन मामलों की रिपोर्ट भी सुनगढ़ी थाने में दर्ज हो चुकी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed