फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bloody clash between two parties over old dispute, panic spread due to stone pelting and firing

Pilibhit News: पुराने विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग से फैली दहशत

Thu, 15 May 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 15 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties over old dispute, panic spread due to stone pelting and firing
पीलीभीत। पुराने विवाद को लेकर बेहरीखेड़ा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव और फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। मारपीट में नौ लोग घायल हुए। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार देर रात शहर से सटे सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बेहरीखेड़ा गांव की है। दो दिन पूर्व एक ही समुदाय के दो पक्षों के लोगों में शराब पीकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने से पूर्व गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। इसी बात को लेकर मंगलवार रात दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन

एक पक्ष के राकेश की ओर से थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि 13 मई की रात करीब नौ बजे वह लेखराज की दुकान के पास बैठे थे। इस दौरान पूर्व में हुए झगड़े को लेकर गांव के ही मुनेश, डालसिंह, रवनीश, गौरव, गगन, कल्लू, सौरभ, टीटू, सतीश, सुनील, राहुल व 20 से 30 अज्ञात लोग लाठी-डंडे व राइफल व अन्य असलहों से लैस होकर वहां आ गए। आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जमकर पथराव किया गया। बचाने पहुंचे गुड्डू, अंकित व करतार पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि मुनेश ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की महिला मोहिनी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 13 मई को उसके पुत्र सौरभ सिंह की हल्दी की रस्म थी। घर में रिश्तेदार आए थे। रात करीब आठ बजे पूर्व के झगड़े को लेकर मुरारी, गुड्डू, नरेंद्र, करतार सिंह, नरेश, कुंवरपाल, करन, राकेश, दीवान सिंह, वीरेंद्र, राकेश, सोवरन, हरपाल, प्रियांश अपने 20 अज्ञात साथियों के साथ घर के दरवाजे पर आ गए। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, पथराव भी किया। इसमें टीटू सिंह, मुनीश सिंह, रवनीश, अजीत, सुषमा गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव में पुलिस तैनात, चार लोग गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में एक पक्ष की ओर से दीवान सिंह, गुड्डू सिंह और दूसरे पक्ष की तरफ से रवनीश सिंह, मुनेश सिंह को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में फोर्स तैनात किया गया है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडे ने बताया कि क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर फरार नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। असलहों को लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है।



एक घंटे तक चला बवाल, पुलिस ने सख्ती कर खदेड़ा
ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों में गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान लाठी-डंडों चलने के साथ पथराव और फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। भगदड़ के बीच लोग अपने घरों में जाकर दुबक गए। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed