{"_id":"67d7221d7c50b8c0b1060f55","slug":"bloody-clash-between-two-parties-over-land-dispute-video-goes-viral-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-132448-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
Mon, 17 Mar 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा/दियोरिया। बरखेड़ा में जमीनी विवाद और दियोरिया में रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरखेड़ा के ग्राम परेवा अनूप में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। लाठी डंडे और धारदार हथियार से एक दूसरे पर प्रहार किए गए। जिससे 42 वर्षीय हीरा लाल और दूसरे पक्ष का सुमित घायल हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
वहीं दियोरिया क्षेत्र के मीरपुर रतनपुर गांव में रविवार सुबह रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।