{"_id":"353605459bbcde8231ae63871cfecf57","slug":"blood-donation-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 30 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने नेपाल में आए भूकंप में घायल हुए पीड़ितों की मदद को राजकीय रक्तकोषों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त निदेशक ब्लड सेफ्टी डॉ. अशोक शुक्ला ने सीएमएस को पत्र भेजकर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर अधिक से अधिक यूनिट रक्त उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इधर बुधवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए रक्तदान करने की अपील की। शिविर में पहले दिन केंद्रीय विद्यालय के लिपिक मनोज शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के लिपिक नीरज सिंह श्रीवास्तव, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल, छात्र दिव्यांश सक्सेना, मोहम्मद मोईन आदि ने पंजीकरण कराने के बाद रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. महावीर सिंह, वरिष्ठ लैब टैक्नीशियन नायाब रसूल, दिग्विजय आर्य आदि का खासा सहयोग रहा। ब्लड बैंक के प्रभारी ने बताया कि रक्तदान शिविर 30 अप्रैल से आगे भी जारी रहेगा। इधर स्वैच्छिक रक् तदान की मुहिम को सफल बनाने के लिए ब्लड बैंक के कर्मचारी व अन्य युवा सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों को रक्तदान करने के प्रति प्रेरित कर रहे हैं।
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. महावीर सिंह-9720916578,
वरिष्ठ लैब टैक्नीशियन नायाब रसूल-9412667124
दिग्विजय आर्य -9456267696
मानवता के सिपाही बने पटेल
नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद को अब लोग आगे आने लगे हैं। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल ने बुधवार को घायल भूकंप पीड़ितों के लिए एक यूनिट रक्तदान तो किया ही साथ ही अपने वेतन से पीड़ितों की मदद के लिए एक हजार रुपये देने की घोषणा की है। इस बाबत उन्होंने बीएसए को पत्र देकर वेतन से धनराशि काटने का आग्रह किया है।