{"_id":"66c506f0af9520046c0def84","slug":"block-pramukh-by-election-bjp-faces-challenge-from-two-of-its-own-rebels-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121249-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाॅक प्रमुख उपचुनाव : भाजपा को अपने ही दो बागियों से मिली चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाॅक प्रमुख उपचुनाव : भाजपा को अपने ही दो बागियों से मिली चुनौती
विज्ञापन
पूरनपुर में ब्लॉक प्रमुख का नामांकन करने पहुंची मानसी सिंह।संवाद
पूरनपुर। ब्लाॅक प्रमुख उपचुनाव में गहमागहमी के बीच मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। भाजपा प्रत्याशी मानसी सिंह के सामने भाजपा की दो बागी पल्लवी दीक्षित और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मनप्रीत कौर ने भी नामांकन दाखिल कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया।
इस दौरान राज्यमंत्री संजय गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान और अन्य नेता चुनाव को निर्विरोध कराने की कोशिश में अन्य दोनों प्रत्याशियों को मनाने मेंं जुटे रहे। चर्चा है कि इसमें एक प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे भी दिया। साथ ही शाम को नामांकन स्थल पहुंचकर अफसरों के सामने भाजपा में आस्था भी जताई। जबकि एक अन्य प्रत्याशी ने अपने करीबियों से राय के बाद ही निर्णय लेने की जानकारी भाजपा नेताओं को दी।
ब्लाॅक प्रमुख कमलेश्वरी दीक्षित के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद उनकी पुत्रवधू पल्लवी दीक्षित, अपूर्व सिंह की पत्नी मानसी सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मनप्रीत कौर अपने को भाजपा का कार्यकर्ता मानकर टिकट पाने की होड़ में जुट गईं। एक दिन पहले भाजपा ने मानसी सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन
इसके बाद सोमवार शाम तक अन्य दोनों प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने को लेकर असमंजस की स्थिति रही। मंगलवार को मानसी सिंह, पल्लवी दीक्षित, मनप्रीत कौर ने अपने नामांकन कराए। जिसमें मनप्रीत कौर और मानसी सिंह ने दो-दो तो पल्लवी दीक्षित ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। इधर, शेष दो प्रत्याशियों के भी नामांकन दाखिल होने पर भाजपा नेता उन्हें मनाने में जुट गए।
--
दिनभर बागियों को मनाने में जुटे रहे भाजपा नेता
राज्यमंत्री संजय गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान समेत कई नेता चुनाव निर्विरोध कराने के लिए बागी उम्मीदवारों को मनाने में दिनभर जुटे रहे। चर्चा है कि मंगलवार शाम भाजपा नेताओं के साथ नामांकन स्थल पर पहुंची एक प्रत्याशी ने अफसरों के सामने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे भी दिया, जबकि दूसरे प्रत्याशी को मनाने के लिए उनके जेठ को एक वकील के मोबाइल से फोन किया गया। इस पर जेठ ने समर्थकों से राय लेने के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचने की बात कही।
--
जगह-जगह तैनात रहा फोर्स ः ब्लाॅक प्रमुख उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी घोषित होने और दो अन्य प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने से विवाद की स्थिति न बने, इसको लेकर पुलिस सतर्क रही। मंगलवार को नामांकन स्थल के अलावा नगर के मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रही। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ विशाल चौधरी ने नामांकन स्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता, सीओ सिटी सहित काफी संख्या में पुलिस बल नामांकन स्थल पर तैनात रहा।