फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Blankets are not a source of support in a chilly life

Pilibhit News: ठिठुरती जिंदगानी में संबल नहीं बने कंबल

Fri, 12 Dec 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Blankets are not a source of support in a chilly life
मरीज के सिरहाने लगा जिला अस्पताल का कंबल। संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल से मिले चादरनुमा हल्के कंबल से वार्डों में भर्ती मरीजों का भला नहीं हो रहा है। तीमारदार घर से कंबल और रजाई ला रहे हैं। अस्पताल के कंबल का प्रयोग किसी मरीज ने बिछाने में तो कोई तकिये की तरह कर रहा है। शुक्रवार को अधिक्तर मरीजों ने घर से लाया कंबल ओढ़ रखा था। वार्डों में एक-एक हीटर भी रखा गया है, लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में कई मरीज भर्ती हैं। किसी ने घर की रजाई तो कोई अस्पताल के कंबल के साथ घर से लाए कंबल को ओढ़कर लेटा दिखा। तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल से कंबल तो मिला है। कहने पर दो कंबल भी मिल जाते हैं। मगर, इन हल्के कंबलों से सर्दी से बचाव नहीं हो पा रहा है। मरीज को सर्दी से बचाने के लिए घर से रजाई व कंबल लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूसरे तल पर सर्जरी और हड्डी वार्ड है। सर्जरी वार्ड में भर्ती सभी मरीज घर से लाए कंबल व रजाई ओढ़कर लेटे थे। मरीज धर्मेंद्र ने बताया कि एक कंबल मिला। उससे सर्दी से बचाव नहीं हो पा रहा है। दो दिन हो गए कंबल बदला भी नहीं गया है। एक अन्य मरीज के तीमारदार ने बताया कि हीटर तो चल रहा है। कंबल के सहारे सर्दी नहीं जाएगी। इसी वजह से घर से कंबल लाए हैं। हड्डी वार्ड में भर्ती दो मरीजों ने भी अस्पताल से मिले कंबल के साथ घर के कंबल को ओढ़ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉल वाले वार्ड में सिर्फ दो हीटर
जिला अस्पताल में मरीजों को ठंड से बचाव के लिए हीटर आदि की व्यवस्था की गई। इसमें मरीजों के मेडिसिन व सर्जरी वार्ड के बड़े हॉल में लगभग 20 बेड हैं। इस बड़े वार्ड में सिर्फ दो हीटर ही लगाए गए हैं। यह भी वार्ड में किनारे की ओर लगे हैं। हीटर की गर्माहट सिर्फ सामने के कुछ बेड तक ही पहुंचती है। अन्य मरीजों को सर्दी से बचाव में कंबल व रजाई का ही सहारा है।

फोटो:
वार्ड में भर्ती होने के बाद कंबल मिले हैं, लेकिन पतले होने के चलते घर से रजाई लेकर आए हैं। अस्पताल के कंबल के भरोसे सर्दी से बचाव मुश्किल है। - रामस्वरूप, विसेन

फोटो:
सर्दी से बचने के लिए रजाई घर से लेकर आए हैं। ओढ़ने के लिए मिले कंबल काफी पतले हैं। - कुंतादेवी, शिकलपुरा

वर्जन
सभी भर्ती मरीजों को दो-दो कंबल वितरित किए गए हैं। हीटर आदि की भी व्यवस्था की गई है। अगर कोई शिकायत आती है तो दिखवाया जाएगा।- डॉ. रमाकांत सागर, अधीक्षक जिला अस्पताल

मरीज के सिरहाने लगा जिला अस्पताल का कंबल। संवाद

मरीज के सिरहाने लगा जिला अस्पताल का कंबल। संवाद

मरीज के सिरहाने लगा जिला अस्पताल का कंबल। संवाद

मरीज के सिरहाने लगा जिला अस्पताल का कंबल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed