पूरनपुर। भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का काम देश को ऊंचाईयों तक पहुंचाने का है। भाजपा के जितने संगठन हैं सबके कार्यकर्ता मिलकर काम करें। सीखने, सिखाने और संगठन को बढ़ाने की आवश्यकता है।
क्षेत्र के गांव मकरंदपुर तपा स्थित कॉलेज ऑफ फार्मेसी भवन में भाजपा के चल रही तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर वे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी संगठन के ढ़ाचे को ठीक करना है तब उसके कार्यकर्ताओं को ठीक करना होगा। भाजपा के जितने संगठन है सब एक विचार से जुड़े है। सबका एक ही लक्ष्य भारत को ऊंचाईयों तक ले जाना है। सब कार्यकर्ता जुटे, संगठन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमको बढ़ने की जरूरत है। रु कने की नहीं। कार्यकर्ताओं ने तीन दिन का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में मिले गुर को समझकर अपने अंदर सुधार करने, सीखने, सिखाने की जररूत है। सब कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने देखा कैसा भारत था। कैसा है कैसा होगा। भारत को महान बनाना है। भाजपा को अच्छे लोगों का मजबूत समूह बनाने की जरूरत है। विभिन्न चुनाव में जिन्होंने वोट नहीं दिया। छोडना उनको भी नहीं है और अपना बनाना है। प्रशिक्षण शिविर में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, विधायक बाबूराम पासवान, विधायक प्रवक्तानंद, विधायक विवेक वर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पीसीयू चेयरमैन सुरेश गंगवार, जिला पंचायत प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक दीपक अग्रवाल, सत्यपाल सिंह गंगवार, डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू, शैलेंद गुप्ता, अनुराग अग्निहोत्री, महादेव गाइन, राजेंद कश्यप, दिनेश पटेल, संगीता सिंघल, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, भारतेंदु सिंह, पुष्पा शुक्ला, सुषमा देवी, विवेक तिवारी आदि थे।

पूरनपुर में जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह- फोटो : PILIBHIT