फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP workers from across the state will be trained

प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता होंगे प्रशिक्षित

Sun, 16 Aug 2015 11:01 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 16 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविरों के जरिए प्रशिक्षित कर उन्हें पार्टी की रीति नीति से रूबरू कराएगी। 24 घंटे के शिविर में सात सत्र होंगे। योग, शाखा और व्यायाम भी शिविर का हिस्सा होंगे। पीलीभीत जिले में 18 अगस्त से प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि प्रशिक्षण शाम चार बजे से शुरू होकर अगले दिन दोपहर बाद साढ़े चार बजे तक चलेगा। कुल सात सत्र होंगे। पहले सत्र में भाजपा का इतिहास और विकास, दूसरे में सैद्धांतिक अधिष्ठान, तीसरे में पार्टी की अगली योजनाएं, चौथे सत्र में संपर्क व कार्य पद्धति, पांचवें सर्व स्पर्शी स्वरूप, छठे सत्र में पार्टी का विचार और संघ परिवार और सातवें सत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। प्रशिक्षण के दूसरे दिन सुबह एक घंटे शाखा, योग और व्यायाम का कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन

मरौरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सर्वोदय विद्यालय कल्यानपुर में 18 व 19 अगस्त को होगा। उत्सव बारात घर में पूरनपुर, सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर और उमेश गंगवार के बरखेड़ा स्थित स्कूल में भी 22 व 23 अगस्त को प्रशिक्षण शिविर लगेंगे। अमरिया ब्लाक के भैंसहा गांव के बारात घर में 23 व 24 अगस्त को कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे जबकि शहर क्षेत्र के कार्यकर्ता 25 व 26 अगस्त को अग्रवाल सभा में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से रात में शिविर में ही रहना होगा। कार्यक्रम का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed