फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP won in Pilibhit district but despite defeat, SP's vote percentage increased

पीलीभीत जिले में जीती भाजपा मगर हार के बावजूद सपा का वोट प्रतिशत बढ़ा

Fri, 11 Mar 2022 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP won in Pilibhit district but despite defeat, SP's vote percentage increased
पीलीभीत। लगातार दूसरी बार जिले की चारों सीटों पर काबिज होने वाली सपा ने वोट शेयर बढ़ाने के मामले में भाजपा को पछाड़ दिया। भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले 2.47 प्रतिशत वोट बढ़ाने में कामयाबी मिली तो सपा का वोट शेयर 4.37 फीसदी बढ़ा, जो भाजपा के मुकाबले 1.9 फीसदी ज्यादा है। इस बार जिले में भाजपा का वोट शेयर 53.45 तो सपा का 36.37 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

जिले की चारों सीटों पर बसपा और कांग्रेस ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। इनका वोट शेयर कम हुआ तो इसका फायदा भाजपा और सपा को मिला। 2012 में सपा ने प्रदेश में सरकार बनाई थी। उस साल सपा ने जिले की चारों सीटों पर 25.65 फीसदी वोट शेयर हासिल किया था। बीसलपुर को छोड़ बाकी तीनों सीटें जीती थीं।
विज्ञापन

वहीं भाजपा का वोट शेयर 28.55 फीसदी रहा था। हालांकि इसमें बड़ा हिस्सा बीसलपुर का था। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चारों सीटों पर कब्जा किया था। चारों सीटों पर भाजपा का 50.98 फीसदी वोट शेयर रहा था। जो पिछले चुनाव के मुकाबले 22.43 फीसद ज्यादा था। हालांकि सपा का भी वोट शेयर बढ़कर 32 फीसदी हो गया। इस चुनाव में उम्मीद थी कि सपा बेहतर प्रदर्शन करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन बेहतर हुआ भी, सपा ने 36.37 फीसदी वोट हासिल किए। जो पिछले चुनाव के मुकाबले 4.37 फीसदी ज्यादा हैं। भाजपा ने चारों सीटें फिर जीतीं और साथ ही अपना वोट शेयर भी बढ़ाया, लेकिन सपा के मुकाबले भाजपा यहां पिछड़ गई। भाजपा ने इस बार चारों सीटों पर 53.45 फीसदी रहा जो पिछले चुनाव के मुकाबले 2.47 फीसद बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed