फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bjp varun gandhi

अगर कोई आपसे ज्यादती करे तो मुझको जरूर बताएं: वरुण

Sat, 20 Jul 2019 09:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
bjp varun gandhi
पीलीभीत। संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सांसद वरुण गांधी पीलीभीत पहुंचे। यहां उनका कार्यकर्ताओं ने बरेली हाईवे पर खमरिया पुल और पौटा खमरिया गांव के पास फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने बरखेड़ा ब्लाक में जनसभाएं की। वह दो दर्जन से अधिक ग्रामों में गए। यहां पर उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उनका लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बरखेड़ा क्षेत्र के लोगों ने उनका सबसे ज्यादा साथ दिया, इसलिए अब वह भी क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे। क्षेत्र को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली से यहां सबका हालचाल लेने और समस्याएं जानने के लिए आए हैं। अगर किसी भी स्तर पर कोई भ्रष्टाचार या उत्पीड़न अधिकारियों द्वारा किया जा रहा हो या पुलिस ज्यादती कर रही हो तो उन्हें जरूर बताएं। भ्रष्ट अफसरों को सबक सिखाया जाएगा। जनसभाओं के दौरान उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर उनके साथ बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरद्वारीलाल गंगवार, धर्मपाल, ज्ञानप्रकाश ज्ञानी, पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि परमेश्वरी दयाल गंगवार, रामनरेश वर्मा, सुमित मिश्रा, दीपक पांडे, एमआर मलिक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed