फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP targeted Congress on Emergency Day

Pilibhit News: आपातकाल दिवस पर भाजपाइयों ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Wed, 26 Jun 2024 04:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
BJP targeted Congress on Emergency Day
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पदा​धिकारी एवं सम्मानित किए गए लोकतंत्र सेनान
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपातकालीन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने कांग्रेस पर निशाना साधा। लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानपूर्वक शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में गुलशन आनंद ने कहा कि अहंकार में डूबी, निरंकुश कांग्रेस सरकार ने एक परिवार के सत्ता सुख के लिए 21 महीनों तक देश में सभी प्रकार के नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए थे। मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी थी, संविधान में बदलाव किए और न्यायालय तक के हाथ बांध दिए थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने आपातकाल के खिलाफ संसद से सड़क तक आंदोलन करने वाले असंख्य सत्याग्रहियों, समाजसेवियों, श्रमिकों, किसानों, युवाओं व महिलाओं के संघर्ष को नमन किया। संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी सुधीर चंद्र मिश्रा, रामबहादुर सिंह, सालिक राम, बांके लाल, नंदलाल, अबदुल राशिद, गोविंद राम सक्सेना, बहोरन लाल मिश्रा, कैलाश चंद्र मिश्रा, अरुण वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आपातकाल में जिले के कई अधिवक्ता गए थे जेल

पीलीभीत। आपातकाल में जनपद के कई अधिवक्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसमें जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सदस्य कैलाश चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार शमशा, अजय कुमार शमशा, विश्वमित्र टंडन भी शामिल थे।


बता दें कि जेल जाने वालों में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके बाबू राजकुमार सिंह भी शामिल रहे। बाबू राजकुमार सिंह का निधन हो चुका है। इसके अलावा कस्बा बरखेड़ा निवासी अधिवक्ता अजीत कुमार सक्सेना के पिता मास्टर गोपीकृष्ण सक्सेना भी लंबे अरसे तक आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे। मास्टर गोपीकृष्ण सक्सेना का भी निधन हो चुका है। अजीत कुमार सक्सेना भी जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सदस्य हैं। इस संबंध में विश्वमित्र टंडन ने आपातकाल की 100 अनसुनी कहानियां नाम से एक पुस्तक भी संकलित की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed