फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP-SP was betrayed by society: Rajpal

भाजपा-बसपा ने किया समाज से दगा: राजपाल

Sun, 28 Feb 2016 10:47 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 28 Feb 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
BJP-SP was betrayed by society: Rajpal
कश्यप जन कल्याण युवा परिषद के तत्वावधान में कश्यप जनचेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। मत्स्य निगम के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा और बसपा ने कश्यप समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा न देकर पीठ में छुरा भोंका है। इसका जवाब 2017 के चुनाव में समाज उन्हें देगा। इस मौके पर समाज के प्रधान व बीडीसी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के एक बारात घर में आयोजित सम्मेलन में समाज की एकता और उसके उत्थान के लिए एकजुट रहने पर चर्चा हुई। इसके बाद अनिल कश्यप ने मछुुआ आवास, तालाबों के पट्टे एवं लगान संबंधी समस्याएं उठाईं। इस मौके पर राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने कहा कि कश्यप समाज की सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि कश्यप समाज के अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मदद की जाएगी। मत्स्य निगम के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि हमें अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए अखिलेश यादव जैसा युवा मुख्यमंत्री मिला है। सपा सड़क से संसद तक हमारे साथ है। मतस्य जीवी संघ अध्यक्ष लल्लूराम निषाद ने समाज के लोगों से समितियां बनाकर संघ से जुड़ने की अपील की, ताकि उन्हें लाभ दिलाया जा सके। सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व कश्यप समाज के नवनिर्वाचित प्रधान व बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुरेश कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महेंद्र कश्यप, शिवम कश्यप, गनेश प्रसाद, खेमानंद, हरीशंकर, केशव, आनंद, ताराचंद्र, रामबहादुर, विष्णुदीन, अभय, अमित जायसवार, शिवाकांत, सछास जिलाध्यक्ष मेंहदी रजा,  सहित कई लोग थे।
विज्ञापन

 

सूची के मुताबिक नहीं जुटे बीडीसी व प्रधान
कश्यप समाज के सम्मेलन के बहाने सपा ने समाज के प्रधान और बीडीसी को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा था। इसके लिए बकायदा जिन्हें सम्मानित किया जाना था उनके नाम की सूची भी तैयार की गई थी। सम्मान का सिलसिला शुरू होने पर संचालक ने बीडीसी व प्रधानों का नाम सूची में पढ़कर बुलाना शुरू किया लेकिन पुकारे जाने वालों में से कई बीडीसी व प्रधान कार्यक्रम से नदारद थे। इस पर सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं ने हैरानी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed