फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Four legislators of Lok Sabha constituency rebel against Maneka

मेनका के खिलाफ बगावत, लोकसभा क्षेत्र के चार विधायक विरोध में उतरे

Sun, 17 Mar 2019 09:43 PM IST
पवन चंद्रा डॉ. पवन चंद्र, बरेली
डॉ. पवन चंद्र, बरेली Published by: पवन चंद्रा Updated Sun, 17 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन

भाजपा विधायकों ने उठाया स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा, अमित शाह को भेजा पत्र

विज्ञापन

पीलीभीत। भाजपा के चार विधायकों समेत अन्य स्थानीय नेताओं ने रविवार को हुई प्रेस कांफ्रेस में बाहरी प्रत्याशी को लेकर बगावती तेवर दिखाए। कहा-लोकसभा चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाया जाए। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र भी जा गया है। कांंफ्रेंस में भाजपा नेताओं ने सांसद मेनका गांधी पर विकास न कराने के आरोप लगाए। हालांकि भाजपा यदि पुन: मेनका या वरुण को टिकट देती है तो क्या उन्हें चुनाव लड़ाएंगे, इस पर सिर्फ बहेडी विधायक छत्रपाल गंगवार ने मेनका का चुनाव लड़ाने की तो बात कही, किन बाकी विधायकों और स्थानीय नेताओं ने समर्थन की हामी नहीं भरी।
वर्ष १९८९ से अब तक छह बार सांसद रहीं मेनका गांधी की राह में उनकी ही पार्टी के नेता कांटे बो रहे हैं। मामला यह है कि अब यहां के भाजपा विधायक और पार्टी पदाधिकारी बाहरी के बजाए स्थानीय व्यक्ति को सांसद की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। भाजपा विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र भेजकर स्थानीय व्यक्ति को ही पार्टी का प्रत्याशी घोषित करने की मांग की। इन सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारियों ने रविवार को बकायदा कांफ्रेंस कर अपने मन की बात की। बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा समेत अन्य लोगों का कहना था कि आम जनता अब बाहरी प्रत्याशी न चाहकर स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रही है। इस दौरान विधायकों ने मेनका गांधी पर पिछले ३० साल से जिले की उपेक्षा करने और यहां कोई विकास न कराने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

बरखेडा विधायक किशन लाल राजपूत ने कहा कि जनभावनाओं और जनता की मांग है कि बीजेपी का उम्मीदवार स्थानीय हो। सांसद मेनका गांधी के दिल्ली रहने के चलते आम आदमी अपने सांसद से दूर रहता है। बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ने भी मेनका गांधी पर विकास न कराने का आरोप लगाया। कहा, जिले के सर्वे में लोग अब स्थानीय उम्मीदवार को तरजीह दे रहे है। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि जनता को अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली जाना पड़ता जाता है। इससे काफी दिक्कत होती है, इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर स्थानीय उम्मीदवार की मांग की गई है। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, बहेडी विधायक छत्रपाल गंगवार, सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि विजय गंगवार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह अनुशासनहीनता, हाईकमान को भेजेंगे रिपोर्ट

भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां सभी को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन पार्टी फोरम पर। इस तरह प्रेस कांंफ्रेंस कर बात कहना पार्टी की मर्यादा के खिलाफ तो ही है, यह अनुशासनहीनता भी है। जहां तक इन लोगों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए पत्र का सवाल है तो उस पर जिला महामंत्री गुरभाग सिंह, संजीव प्रताप सिंह के हस्ताक्षर फर्जी किए गए हैं। दोनों प्रेस कांफ्रेस में मौजूद नहीं थे। उन्होंने पत्र पर अपने हस्ताक्षर होने से भी मना किया है। प्रेस कांफ्रेस में बसपा के कुछ लोग मौजूद थे। आखिर ये लोग यह सब करके क्या मेसेज देना चाहते हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। - राकेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष, भाजपा

पीलीभीत मेरी कर्मभूमि..बाहरी कैसे

सांसद मेनका गांधी का कहना है कि सिर्फ वे लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं जो बसपा छोड़कर पार्टी में आए हैं। जहां तक विधायकों का सवाल है तो अभी दो दिन पहले ही इनमें से एक विधायक उनसे दिल्ली में मिलकर गए हैं। पीलीभीत मेरी कर्मभूमि है। मेरा पीलीभीत की जनता से क्या रिश्ता है, यह इन लोगों को बताने की जरूरत नहीं है। मेरी जवाबदेही भी जनता के प्रति है। बसपा के लोगों के साथ बैठकर पार्टी के कुछ लोग इस तरह की बातें करके आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं, यह समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed