UP News: भाजपा विधायक के पिता ने की सीएम योगी की आलोचना, कहा- इनसे बढ़िया मायावती का कार्यकाल था
बीसलपुर से भाजपा विधायक विवेक वर्मा के पिता और पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने खुले मंच पर सीएम योगी के कामकाज की अलोचना की है। उन्होंने मायावती के कार्यकाल को बेहतर बताया।
विस्तार
रामसरन वर्मा ने बीसलपुर स्थित मंडी समिति में क्षेत्रीय लोगों के साथ धरना शुरू किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर कई सवाल उठाए। साथ ही कहा कि मायावती की सरकार में भ्रष्टाचार पर लगाम रहती थी।
पूर्व मंत्री ने उठाई ये मांगें
पूर्व मंंत्री ने छुट्टा पशुओं की समुचित व्यवस्था कराने, बाढ़, वर्षा से किसानों को हुई क्षति का मुआवजा दिलाने, कोयला डिपो हटवाने, अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल दिलाने, नगर पालिका में कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने और बारह पत्थर मंदिर के पास तोड़ी गई दुकानों को पुन: बनवाने की मांग की।
सभा में किसान मजदूर संगठन के मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान, आंदोलन प्रभारी प्रेमसागर पटेल, संजय शर्मा, सतीशंकर मिश्रा, रामदास पाठक, रवि प्रजापति, मंसूर अहमद, विशेष वर्मा, मंगली प्रसाद, राजीव कुमार और वीरपाल वर्मा ने विचार रखे। अध्यक्षता गुल्लू पहलवान और संचालन प्रेम सागर पटेल ने किया।
सभा में यह भी तय किया गया कि यदि इन मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो प्रशासन के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। शाम को सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त हो गया।
भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। इसलिए अभी इस संबंध में कुछ भी नहीं कह सकता हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.