{"_id":"67438c1f6ccd5c017d088904","slug":"bjp-members-celebrated-by-distributing-sweets-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126098-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी
विज्ञापन
पीलीभीत में एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा पदाधिकारी।
पीलीभीत। महाराष्ट्र चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की।
शहर में प्रमुख समाजसेवी अमृतलाल अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिष्ठान वितरण एवं गोष्ठी हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश पीसीयू के चैयरमेन सुरेश गंगवार, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिला उपाध्यक्ष तुलाराम लोधी समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। एक दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ अन्य लोगों को भी वितरित कर खुशी मनाई गई।
बीसलपुर। महाराष्ट्र विधानसभा और उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के जीतने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांव अमृता खास में मिष्ठान वितरण का खुशी मनाई। खुशी मनाने वालों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष शरदपाल सिंह, मंडल महामंत्री संगम बाजपेई, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, मुकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, बलराम सिंह, रजनीश कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा, रामपाल वर्मा, कृष्णपाल शर्मा, रामसिंह, हजारीलाल वर्मा, बाबूराम गंगवार आदि शामिल रहे। संवाद