{"_id":"69dff30c02703ca076009cb6","slug":"bjp-mandal-vice-president-and-three-others-attacked-fir-registered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-157429-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर हमला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
वाहन निकालने को लेकर हुआ विवाद, दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में वाहन निकालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन लोगों के साथ मारपीट की गई। वाहन में भी तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी सचिन गुप्ता ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 अप्रैल को वह अमरिया निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता और मुदित गुप्ता के साथ किसी काम से जहानाबाद क्षेत्र के परेवा वैश्य गांव जा रहे थे। जब वे लोग ग्राम परेवा वैश्य में धार्मिक स्थल के पास पहुंचे, तो वहां ट्रैक्टर-ट्राॅली निकलने को लेकर आरोपी सलीम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद सलीम ने अपने साथी शहरोज, अरबाज और तीन-चार अज्ञात लोगों को मौके पर बुला लिया। सभी लोग लाठी-डंडों और असलहों से लैस होकर ईको वाहन से वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों को घेरकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने असलहों से धमकाते हुए उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और ट्रैक्टर-ट्राॅली व बुलेट से टक्कर मारकर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह तीनों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद