फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP increased its lead from the first round itself

Pilibhit News: पहले राउंड से ही भाजपा ने बढ़ा ली बढ़त

Wed, 05 Jun 2024 03:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
BJP increased its lead from the first round itself
मंडी समिति में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को प्रमाण पत्र देते जिला निर्वाचन अ​धिकारी संजय कुम
पीलीभीत। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहला चक्र करीब साढ़े नौ बजे खत्म हुआ तो भाजपा की बढ़त ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भर दिया।
विज्ञापन

पहले चक्र में भाजपा ने 10981 मतों से सपा को पीछे छोड़ा तो दूसरे चक्र में 16 हजार की बढ़त बनाई। जैसे-जैसे चक्र आगे बढ़े जीत का अंतर बढ़ता चला गया। सातवें राउंड में भाजपा के जितिन सपा से करीब एक लाख मतों से आगे हो गए। इस बीच सपा प्रत्याशी अकेले ही पंडाल के चक्कर काटते रहे।

दोपहर तीन बजे जब मतों का अंतराल सवा लाख हुआ तो वह खुद को हारा मानकर मतगणना स्थल से बाहर चले गए। इधर भाजपा की जीत का लोग जश्न भी मनाने लगे। शाम चार बजे जब मतगणना के सभी 29 चक्र पूरे हुए तो भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद को 607158 एवं सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को 442223 को वोट मिले थे। इसपर जितिन प्रसाद को विजयी घोषित करते हुए उनको जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed