फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP candidate running promotional vehicle seized without permission

बिना अनुमति दौड़ रहा भाजपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज

Wed, 25 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 25 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate running promotional vehicle seized without permission
बिना अनुमति दौड़ रहा भाजपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन सीज
आदर्श आचार संहिता का पालन कराने को लेकर कराई जा रही चेकिंग के दौरान सचल दल की टीम ने खकरा चौकी के पास भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार का बिना अनुमति दौड़ रहा प्रचार वाहन सीज कर दिया। बुधवार को खकरा चौकी पर जिला क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद के नेतृत्व में प्रशासन का सचल दल वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इसमें एसआई रहमत खां भी मौजूद थे। कई गाड़ियों को चेक करने के बाद पुलिस ने खकरा की ओर जा रहे सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह गंगवार के प्रचार वाहन को रोका। चेकिंग करने पर बिना अनुमति प्रचार वाहन में लाउड स्पीकर प्रयोग व बड़े-बड़े फ्लैक्स लगे मिले। इस पर प्रचार वाहन को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। 
विज्ञापन

सर्व संभाव पार्टी के प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज 
बिलसंडा। बंडा रोड पर खन्नौत चेक पोस्ट पर सचल दल ने चेकिंग के दौरान मंगलवार रात एक कार को रोककर चेकिंग की। पूछताछ में कार सर्व संभाव पार्टी से शाहजहांपुर जिले की तिलहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी राजेश यादव की निकली। चेक करने पर कार से पार्टी प्रत्याशी की प्रचार सामग्री बरामद हुई। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि प्रचार सामग्री बरामद होने पर वाहन सीज कर प्रत्याशी राजेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed