{"_id":"69790b44ef917fc5de02ed24","slug":"bjp-booth-president-resigns-in-protest-against-ugc-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-152633-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यूजीसी के विरोध में भाजपा बूथ अध्यक्ष का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यूजीसी के विरोध में भाजपा बूथ अध्यक्ष का इस्तीफा
Wed, 28 Jan 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा (पीलीभीत)। जिले में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। बिलसंडा क्षेत्र के चपरौवा कुइयां गांव में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष ने कानून से असहमति जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
जिले में यूजीसी के विरोध का असर अब संगठनात्मक स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। बिलसंडा क्षेत्र के चपरौवा कुइयां गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बिलसंडा मंडल अध्यक्ष को भेजा है।
इस्तीफे में कृष्ण कुमार तिवारी ने लिखा है कि पार्टी द्वारा यूजीसी और एससी-एसटी जैसे कानूनों को समर्थन देने और लागू किए जाने से वह पूरी तरह असहमत हैं। उनका कहना है कि इस तरह के कानून समाज में विभाजन पैदा करते हैं और ऐसे निर्णयों से जुड़ा रहना उनके वैचारिक, सामाजिक और नैतिक सिद्धांतों के विरुद्ध है। उन्होंने इसे अपने आत्मसम्मान और विचारधारा के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन
बूथ अध्यक्ष का इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। कृष्ण कुमार तिवारी ने स्वयं पुष्टि करते हुए कहा कि यूजीसी और एससी-एसटी कानूनों से असहमति के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है और इस्तीफे की प्रति मंडल अध्यक्ष को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी गई है। वहीं, इस मामले में बिलसंडा मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्य का कहना है कि उन्हें अभी तक लिखित रूप में इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है, हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल पत्र उन्होंने देखा है। मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।