{"_id":"58f3a22e4f1c1b38744709cb","slug":"bisalpur-sugar-mill-s-crushing-season-ends-31-50-lakh-quintals-of-cane-para","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त, 31.50 लाख क्विंटल गन्ना पेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त, 31.50 लाख क्विंटल गन्ना पेरा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र रविवार सुबह समाप्त हो गया। पूरे सत्र में चीनी मिल ने 31.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की। पेराई सत्र समाप्त होने के बाद मिल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। चीनी मिल के जीएम नरेंद्र राय ने बताया कि मिल का पेराई सत्र 23 नवंबर को चालू हुआ था। मिल ने इस पेराई सत्र में 31.50 लाख क्विंटल गन्ना पेरा। 2.86 लाख बोरी चीनी का उत्पादन किया गया। पूरे क्षेत्र का सारा गन्ना खत्म होने और विभागीय उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने के बाद रविवार को सुबह पेराई सत्र बंद कर दिया गया है। पेराई सत्र बंद होने की सूचना भी विभागीय उच्चाधिकारियों को सेलफोन से दे दी गई है। जीएम ने बताया कि पिछले पेराई सत्र में मिल ने केवल 23.50 लाख क्विंटल गन्ना पेरा था और 2.11 लाख बोरी चीनी का उत्पादन किया था। जीएम ने बताया कि पेराई सत्र अवश्य बंद हो गया है लेकिन कारखाने का प्रोसेस अभी तीन दिनों तक चलता रहेगा। जीएम ने यह भी बताया कि मिल के सभी सामयिक कर्मचारियों को अब कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। पेराई सत्र बंद होने के बाद मिल प्रशासन ने काफी राहत महसूस की है।
विज्ञापन