फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bisalpur , Bilsnda In voting today

बीसलपुर, बिलसंडा में मतदान आज

Fri, 04 Dec 2015 10:33 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Fri, 04 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bisalpur , Bilsnda In voting today
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में पांच दिसंबर को बिलसंडा और बीसलपुर ब्लाक में ग्राम पंचायत प्रधान व सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को बीसलपुर के मंडी परिसर और बिलसंडा के गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में मतदान कर्मचारियों को चुनाव सामग्री बांटकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

बीसलपुर के आरओ तिलक सिंह ने बताया कि मंडी परिसर में बने 11 काउंटरों से कर्मचारियों को चुनाव सामग्री बांटी गई। यहां से 163 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। सोलह पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। वहीं बिलसंडा के आरओ डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कॉलेज में बने 10 काउंटरों से चुनाव सामग्री बांटकर 197 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 55 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

एडीएम अजयकांत सैनी ने दोनों जगह हुई व्यवस्था को देखा। दोनों स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। रवाना होने से पहले पोलिंग पार्टियों के सदस्यों ने मिले मत पत्रों का मिलान भी किया। यह सारी कार्यवाही सेक्टर मजिस्ट्रेटों और जोनल मजिस्ट्रेटों की देखरेख में हुई। दोनों स्थानों पर सुबह आठ बजे से यह कार्यवाही शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को सेक्टर मजिस्ट्रेटों और जोनल मजिस्ट्रेटों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की उपस्थिति चेक की। संबंधित थाना प्रभारियों और सीओ बीपी सिंह ने कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों की उपस्थिति चेक की। संबंधित थानों में चुनाव के सिलसिले में अतिरिक्त पुलिस बल आ गया है। खाली समय व्यतीत करने के मकसद से कुछ कर्मचारी ताश खेलते भी दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed