फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Birthday of former Prime Minister Atal Bihari celebrated as Good Governance Day

Pilibhit News: नहर कटने से सौ एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न

Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Birthday of former Prime Minister Atal Bihari celebrated as Good Governance Day
रजवाहा नहर फटने से फसलों में भरा पानी । संवाद
कलीनगर। सिल्ट सफाई के दावों के बीच नहर और माइनरों के कटने का सिलसिला जारी है। रविवार रात केसरपुर गांव के निकट नहर फटने से करीब सौ एकड़ दायरे में गेहूं की फसलें जलमग्न हो गईं। जानकारी के बाद सिंचाई विभाग के कर्मियों ने नहर बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कराया। किसानों का आरोप है कि सफाई के नाम पर अफसरों ने लापरवाही बरती, उसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं।
विज्ञापन


कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नहरों का जाल फैला हुआ है। हाल ही में लाखों रुपये खर्च कर नहरों और माइनरों में सिल्ट सफाई कराने का दावा किया गया था। अधिकांश नहर और माइनरों में सफाई कार्य में औपचारिकताएं निभाने के किसानों ने आरोप लगाए थे। देरी से पानी छोड़ने के चलते किसानों की जेब पर बोझ पड़ा। सप्ताह भर पूर्व नहरों में पानी छोड़ने के बाद सिल्ट सफाई की हकीकत सामने आने लगी। निगोही ब्रांच नहर के अलावा चांदूपुर माइनर कटने से किसान परेशान हुए थे।
विज्ञापन

रविवार रात माधोटांडा क्षेत्र के केसरपुर गांव के पास हरदोई ब्रांच नहर से निकली रजवाहा नहर कट गई। इससे करीब बीस से अधिक किसानों की सौ एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। एक खेत में नहर की रेत भरने से फसल नष्ट हो गई। किसानों की जानकारी के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नहर को बंद कराने के बाद कट्टों में रेत भरकर मरम्मत कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि इस बार रजवाहा में सिल्ट सफाई भी नहीं कराई गई है। नहर की पटरियां पतली कर दी गईं हैं। देरी से पानी छोड़ने के बाद नहर कटने से नुकसान बढ़ जाएगा।

रजवाहा नहर फटने से फसलों में भरा पानी । संवाद

रजवाहा नहर फटने से फसलों में भरा पानी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed