फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Birthday of former Prime Minister Atal Bihari celebrated as Good Governance Day

Pilibhit News: सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जन्मदिन

Mon, 25 Dec 2023 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Birthday of former Prime Minister Atal Bihari celebrated as Good Governance Day
चित्र पर माल्यार्पण करते अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। स्रोत - सभा
पीलीभीत। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किए कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने कहा कि उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से राष्ट्र को एक नई दिशा देने का कार्य किया। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया, जिससे दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, तुलाराम लोधी, स्वतंत्र देवल, रेखा सिंह परिहार, सुषमा देवी, संजीव अग्रवाल, भारतेन्दु कुमार, महेश गंगवार, मुकेश गुप्ता, विपिन मिश्रा, पवन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई। एक स्कूल और एक धार्मिक स्थल पर अलग-अलग हुए कार्यक्रमों में उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। महासभा के महामंत्री महेंद्र मिश्र, महेश चंद्र मिश्र, हरगोविंद बाजपेयी, गोपाल मिश्रा, प्रवीन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उनको नमन किया। कहा कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाना उन्हीं की देन है। इस दौरान विक्रम गंगवार, आशीष सक्सेना, सुमित गुप्ता, विकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

कलीनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से सोमवार को देवीपुर गांव में आयोजन हुआ। इस मौके पर हरगोविंद बाजपेई, नवनीत मिश्रा महेश चंद्र मिश्रा, हरिओम पांडे आदि मौजूद रहे।







ब्राह्मण सभा ने मनाई पूर्व पीएम की जयंती

पीलीभीत। ब्राह्मण सभा की ओर से सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
और महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों विभूतियां के कार्यों की विस्तार से चर्चा की।
ब्राह्मण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित श्रीराम शर्मा का दोशाला भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शर्मा, जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, महासचिव सेंट्रल बार विवेक अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष अशोक बाजपेई, पंडित अभय शर्मा, पंडित श्रीराम शर्मा, पंकज शर्मा, पंडित जयशंकर महंत, शेखर शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद

चित्र पर माल्यार्पण करते अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। स्रोत - सभा

चित्र पर माल्यार्पण करते अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। स्रोत - सभा

चित्र पर माल्यार्पण करते अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। स्रोत - सभा

चित्र पर माल्यार्पण करते अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। स्रोत - सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed