फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Birth anniversary celebrated by giving sweets and babykit to girls

Pilibhit News: कन्याओं को मिठाई और बेबीकिट देकर मनाया जन्मोत्सव

Mon, 17 Jul 2023 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 17 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Birth anniversary celebrated by giving sweets and babykit to girls
महिला कल्याण विभाग के कन्या उत्सव कार्यक्रम में मौजूद महिलायें । संवाद
पीलीभीत। स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर न्यूरिया में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन्मी कन्याओं को मिठाई एवं बेबी किट, बधाई पत्र वितरित करके कन्या जन्म उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बालिकाओं के परिवार जन को प्रेरित करते हुए कहा गया कि बालिकाओं को शिक्षित बनाएं और बच्चियों के पालन पोषण पर ध्यान दें। बेटी-बेटे में भेदभाव न करें। चेयरमैन जिला सहकारी विकास संघ संगीता मौर्या ने महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। महिला कल्याण अधिकारी सुवर्णा पांडे ने कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्र छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने बच्चों से संबंधित बाल सेवा योजना कोविड एवं बाल सेवा योजना सामान्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

मनो परामर्शदाता मृदुला मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे मिल रही पांच सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी छात्राओं को दी। उन्होंने 1090, 181, 1098, 1076 ,112 के बारे में छात्राओं को बताया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेन्द्र वर्मा, बेसिक शिक्षा विभाग के नरेंद्र मौर्या, सामाजिक परामर्शदाता मनोज कुमार, विद्यालय की प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed