फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bird flu terror

बर्ड फ्लूः 10 किमी के सर्विलांस जोन को तीन हिस्सों में बांटा, चार टीम नमूना लेने के लिए लगाई

Sat, 16 Jan 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
bird flu terror
पूरनपुर। बर्ड फ्लू का पहला केस मिलने के बाद शासन से एक किलोमीटर इलाके के पक्षियों को मारने के निर्देश पर अभी कार्रवाई शुरू हीं हो सकी है, लेकिन इलाके में पक्षियों की गणना कराई जा रही है। इसे लेकर टीमें अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। वहीं कई पोल्ट्री फार्म से मुर्गा, मुर्गी गायब करने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक दिन पूर्व घोषित हुए सर्विलांस जोन को तीन भागों में बांटकर नमूने लिए जा रहे हैं। इसके लिए चार टीमें लगाई गई हैं, जो दो महीने तक नमूने लेकर जांच को भेजेंगी।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद बुधवार शाम पशु पालन विभाग के अफसरों ने एक किलोमीटर इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित करने के बाद क्षेत्र के पक्षियों को मारने की बात कही थी, इसकी जानकारी होने पर कुछ पोल्ट्री फार्म मालिकों ने रात में ही मुर्गों को हटाना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को अफसरों ने दूसरा केस पॉजिटिव मिलने के बाद पक्षियों को मारने की कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी। शुक्रवार को शेरपुर कलां और आसपास इलाके में पक्षियों की गणना शुरू की गई।
विज्ञापन

डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्र ने बताया कि बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद शासन स्तर के अफसरों ने कंटेन्मेंट जोन के पक्षियों को मारने के निर्देश दिए हैं। पक्षियों के सर्वे को तीन टीमें लगाई गई हैं। टीम में पशुधन प्रसार अधिकारी, पशु मित्र और लेखपाल को शामिल किया गया है। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में क्षेत्र का सर्वे तेजी से शुरू कर दिया गया। हालांकि अभी पक्षियों को मारा नहीं गया। सर्विलांस जोन में अधिक से अधिक सैंपल जांच को भेजे जाने हैं, इसके लिए जोन को तीन हिस्सों में बांटा गया है। एक टीम जोगराजपुर के पशु चिकित्सक डॉ. राजकुमार, दूसरी टीम गांधीनगर के पशु चिकित्सक सौरभ, तीसरी टीम माधोटांडा के पशु चिकित्सक नूरुलहुदा और चौथी टीम गजरौला के पशु चिकित्सक डॉ. सुनील राठौर की देखरेख में नमूने लेगी। यह कार्य दो महीने तक चलेगा। इस दौरान जिस क्षेत्र का मुर्गा, मुर्गी जांच में पॉजिटिव निकलेगा। उस क्षेत्र के एक किलोमीटर इलाके के पक्षियों को मारा जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके गर्ग ने शेरपुर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। शाम को एसडीएम से मिलकर पक्षियों की गणना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार बतखों को बिना देखे लौट गए अपर निदेशक
बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को अपर निदेशक पशुपालन डॉ. जीवन दत्त गौतम ने टीम के साथ पहुंचकर कई पोल्ट्री फार्मों पर पहुंचकर अपने सामने सैंपलिंग कराई थी। पोल्ट्री फार्म मालिकों से पूछताछ भी की गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के उस प्लाट में भी पहुंचे। जांच की मुर्गी का सैंपल जांच में पॉजिटिव निकला था। उनके प्लाट की दो बतखें बीमार हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि बीमार बतखों को बगैर देखे ही अपर निदेशक लौट गए। बीमार बतखों की जानकारी देने पर उनको दफना देने की बात कही गई।
कर्मचारियों को दी दवाई, टीम गठित
स्वास्थ्य विभाग ने भी बर्ड फ्लू को लेकर तैयारी कर ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि जिस प्लॉट की मुर्गी का सैंपल जांच में पॉजिटिव आया था। उस प्लॉट में रहने वाले चार कर्मचारियों पर वर्ड फ्लू का असर न पड़े को लेकर दवाई दी गई है। चारों कर्मचारियों का शनिवार को सैंपल जांच के लिए एसपीजीआई लखनऊ भेजा जाएगा। कर्मचारियों की देखरेख को डॉ. आसिम खां की ड्यूटी लगाई गई है। जो दिन में दो बार कर्मचारियों से संपर्क कर उनका हाल जानेंगे।

पूरनपुर से लिए गए 43 सैंपल
शेरपुर कलां के अलावा शुक्रवार को नगर में मुर्गे का मांस बेचने वाले दुकानदारों के यहां से नमूने एकत्र किए गए। यह कार्य नगर पालिका ईओ आरके भार्गव और डिप्टी सीवीओ की देखरेख में हुआ। डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को 43 सैंपल लिए गए, इसमें 23 सैंपल नगर क्षेत्र से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed