फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bird flu alert in the district

बर्ड फ्लू को लेकर जिले में एलर्ट

Sun, 15 Mar 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 15 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bird flu alert in the district
अमेठी जिले में बर्ड फ्लू फैलने के बाद शासन के निर्देश पर जिले में भी
विज्ञापन
एलर्ट घोषित कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर पशुपालन विभाग की टीम ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण मुर्गी फार्मों की जांच की। हालांकि इस निरीक्षण में भी कहीं भी इसके लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन सभी ब्लाकों में कंट्रोल रूम बनाकर चौकसी बरती जा रही है।

बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए डीएम ओएन सिंह के निर्देश पर रविवार को सुबह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीके मलिक ने टीम के साथ शहर के मुर्गी फार्म एवं मीट विक्रेताओं की दुकानों की जांच की। इस दौरान कई मुर्गों के सैपल लेकर जांच की गई लेकिन कहीं भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले।

सीवीओ ने बताया जिले में बर्ड फ्लू के नियंत्रण एवं जांच के लिए सातों ब्लाकों में कंट्रोल रूम स्थापित कर पशु चिकित्साधिकारियों को नोडल बनाया गया है। इसके अलावा बाहर से आने वाले पक्षियों पर भी निगाह रखी जा रही है।
मुर्गियों के मरने पर दें सूचना
सीवीओ डॉ. वीके मलिक ने बताया कि यदि किसी मुर्गी फार्म अथवा मुर्गी पालक की मुर्गियां एकाएक मरने लगें तो तुरंत विभाग को सूचना दें साथ ही सभी उस बाडे की सभी मुर्गियों को वहां से हटा दें। उन्होंने मुर्गी पालकों से पोटैशियम परमेगनेट एवं चूना का छिड़काव करने की भी अपील की।
सेल्हा मेले में भी होगी मुर्गों की जांच
जिले में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग सेल्हा बाबा पर भी नजर रखे हुए है। सीवीओ ने बताया एक टीम को सेल्हा मेला भेजा जा रहा है। यहां आने वाले मुर्गों की सैपल लेकर जांच कराई जाएगी।
000000000000
ब्लाक        नोडल अधिकारी    मोबाइल नंबर
मरौरी        डॉ. बिजेंद्र सिंह    9457739915
ललौरीखेड़ा    डॉ. राजुल सक्सेना    9410658752
अमरिया    डॉ. विश्वास सिंह    9897099901
बीसलपुर    डॉ. शैलेंद्र सिंह    9412954856
बरखेड़ा    डॉ. वीरपाल सिंह    9627071351
बिलसंडा    डॉ. राघवेंद्र यादव    9412367472
पूरनपुर    डॉ. एमपी सिंह    9454007390
00000000000
जनपद में कहीं भी बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन नेपाल से सटा जिला होने के कारण एलर्ट किया गया है। सभी ब्लाकों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। मुर्गी पालकों से भी संपर्क किया जा रहा है।
डॉ. विजय कुमार मलिक, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed