{"_id":"6287e75e43d7dd4b201c473f","slug":"bike-thief-gang-caught-ten-bikes-recovered-pilibhit-news-bly485561365","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह चढ़ा हत्थे, दस बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोर गिरोह चढ़ा हत्थे, दस बाइक बरामद
विज्ञापन
बरखेड़ा/पीलीभीत। बाइक चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाले गिरोह को बरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीलीभीत के अलावा बरेली के थानों से चोरी की गईं बाइक भी बरामद हुई हैं। गिरोह के आठ बदमाशों से पुलिस को दस बाइक मिली हैं। तीन तमंचे भी आरोपियों के पास से पुलिस को मिले हैं। सभी का चालान कर दिया गया।
बरखेड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के जिस गिरोह को गिरफ्तार किया है, वह थाना सुनगढ़ी, सदर कोतवाली, बरखेडा, बीसलपुर, बरेली के थाना भुता, नवाबगंज से बाइक चुराते थे और नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे। शुक्रवार शाम पौने पांच बजे बरखेड़ा पुलिस गाजीपुर कुंडा मोड़ पर चेकिंग कर रही थी।
तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग चोरी की बाइक लेकर गांव बहादुरपुर हुक्मी के पास से देवहा पुल होते हुए बरेली के थाना क्योलड़िया की ओर जाने वाले हैं। इस पर पुलिस बहादुर हुक्मी की ओर जाने वाले खड़ंजे की घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद बहादुरपुर हुक्मी की ओर से कुछ बाइक आती दिखाई दीं।
विज्ञापन
मुखबिर की निशानदेही पर सभी को चारों ओर से घेर लिया गया। पुलिस ने छह बाइक और उनके सवारों को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेेही पर दो आरोपी और चार बाइक गांव जिरौनिया से बरामद की गईं।
यह हुए हैं आठ लोग गिरफ्तार - पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव रुकुमपुर निवासी बादशाह उर्फ वीर बहादुर, वहीं के गांव बिजासिन निवासी राजू उर्फ राजवीर, गांव विक्रमपुर निवासी हरिनंदन, बरखेड़ा के गांव जिरौनिया निवासी ओमपाल, बीसलपुर के गांव किशनी निवासी सुरेंद्र पाल, बिलसंडा के गांव मड़िया बिलहरा निवासी श्याम सुंदर, बरखेड़ा के गांव जिरौनिया निवासी हरप्रसाद और राजू उर्फ राजेश कुमार का चालान कर दिया है।