फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riding youth dies in road accident

Pilibhit News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 07 Feb 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident
गजरौला। बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे युवक की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से उसके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव दियूनी बहादुरगंज निवासी 44 वर्षीय हुकुमचंद्र सोमवार को गांव बिठौरा कलां की साप्ताहिक बाजार से घरेलू जरूरत का सामान खरीदने आए थे। खरीदारी करने के बाद वह शाम सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दियूनी बहादुरगंज मोड़ के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हुकुमचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर हुकुमचंद्र को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हुकुमचंद्र के परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रूपा बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed