{"_id":"683f31459a7bb4c5b70c6de7","slug":"bike-rider-student-dies-after-being-hit-by-dcm-one-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137150-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत, एक घायल
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में रिछा रोड पर मंगलवार सुबह डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों बाइक सवार युवक सगे चचेरे-तहेरे भाई थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भेजवाने के साथ मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। हादसे के बाद से परिजन बदहवास हैं।
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारी कुंडरा कोठी निवासी आलोक कुमार गंगवार (19) पुत्र महेश चंद्र गंगवार और उसके सगे चचेरे भाई आयुष कुमार गंगवार ने इस बार इंटर पास किया है। मंगलवार को दोनों प्रवेश प्रक्रिया की बात करने बाइक से पीलीभीत के उपाधि महाविद्यालय जा रहे थे। इस दौरान जहानाबाद क्षेत्र में हाईवे पर बाइक डीसीएम की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से दोनों को जहानाबाद सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक जितेंद्र कुमार ने आलोक को मृतक घोषित कर दिया, जबकि आयुष को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश जारी है। मृतक दो भाइयो में बड़ा था।