{"_id":"649527c0bd65636bcf0ccce3","slug":"bike-rider-dies-due-to-truck-collision-on-bisalpur-pilibhit-road-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, देर रात लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, देर रात लौट रहा था घर
Fri, 23 Jun 2023 10:34 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:34 AM IST
सार
गांव पिपरा खास निवासी 22 वर्षीय शिवम मिट्टी डलवाने का काम करता था। बृहस्पतिवार देर रात बीसलपुर से घर जा रहा था, रास्ते में ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार बजरी भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पिपरा खास निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र सत्यवीर बृहस्पतिवार की रात करीब 1:30 बजे बाइक से बीसलपुर से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में बीसलपुर से दो किलोमीटर दूर पीलीभीत मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बजरी भरी ट्रक की चपेट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत पांच की मौत, चार साल की बच्ची घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने बजरी भरा ट्रक भी कब्जे में ले लिया है। तहरीर न मिल पाने के कारण पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सत्यवीर मिट्टी डलवाने का कार्य करता था।