फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider dies due to car

Pilibhit News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Fri, 05 Jul 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car
पूरनपुर। कार की चपेट में आकर बाइक सवार घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव भैंसासुर निवासी राम सिंह (60) और बाइक चला रहे गांव निवासी सुनील (35) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए राम सिंह की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना नगर के असम हाईवे के घुंघचाई चौराहा पर बृहस्पतिवार को दिन में करीब दो बजे हुई। गांव भैंसासुर निवासी राम सिंह गांव निवासी सुनील के साथ बाइक से गांव से नगर को आ रहे थे। बाइक सुनील चला रहा था। घुंघचाई चौराहे पर कार चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में घायल रामसिंह और सुनील को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किए गए राम सिंह की जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल से आए मेमो से घटना की जानकारी हुई है। राम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed