फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Online booking for Rabi crop seeds has started.

Pilibhit News: रबी फसल के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Sat, 03 Oct 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 03 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Online booking for Rabi crop seeds has started.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। रबी सीजन के लिए कृषि विभाग ने मसूर, राई-सरसों और गेहूं के बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर स्वयं आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विकासखंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर भी निशुल्क बुकिंग कराई जा सकती है।

जिले में राई-सरसों के 9439 पैकेट बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। इनका किसानों को निशुल्क वितरण किया जाएगा। वहीं मसूर सामान्य बीज 76.16 क्विंटल, तुरई 11.28 क्विंटल, सरसों 67.35 क्विंटल और गेहूं 25552 क्विंटल बीज बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इनका वितरण किसानों को नियमानुसार 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जाएगा। किसान अपनी जरूरत के अनुसार मिनीकिट के साथ राई-सरसों और गेहूं बीज की बुकिंग कर सकते हैं। किसी फसल के लिए उपलब्ध बीज से अधिक आवेदन आने पर किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ केवल किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) धारक किसानों को ही मिलेगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि बीज वितरण का कार्य शुरु हो चुका है। जिन किसानों को बीज लेना है। वह लोग केंद्र पर पहुंचकर बीज ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed