{"_id":"670bbd282e645c7042065c3b","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-ssb-truck-another-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123975-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एसएसबी के ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एसएसबी के ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। बरेली नेशनल हाईवे पर ललौरीखेड़ा क्षेत्र में एसएसबी के वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है।
रामपुर के थाना भोट के गांव मिल्क मिर्जा फैयाज निवासी नवाब हुसैन (28) पुत्र नूर मोहम्मद रविवार सुबह गांव के ही गुलाम नबी के साथ बाइक से पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र जा रहे थे। बरेली नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही अचानक बाइक ललौरीखेड़ा के पास एसएसबी के ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में चालक नवाब हुसैन गंभीर घायल हो गया। पीछे बैठे व्यक्ति को भी चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। एसएसबी जवानों की मदद से घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने नवाब हुसैन को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। घायल साथी ने परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।