फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle

Pilibhit News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 18 Sep 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle
मृतक उदयवीर सिंह का फाइल फोटो।
अमरिया। बरेली- हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मुंडलिया गौसू गांव के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अमरिया क्षेत्र के गांव धुंधरा निवासी उदयवीर सिंह (40) उत्तराखंड की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह रोजाना ही बाइक से फैक्टरी आता जाता था। सोमवार रात काम करने के बाद बाइक से बरेली-हरिद्वार हाईवे से होकर घर लौट रहा था। इस दौरान गांव मुंडलिया गौसू के निकट बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
हादसे से छीन ली परिवार की खुशियां
मृतक उदयवीर सिंह के परिवार में पत्नी सोनी यादव के अलावा तीन छोटी पुत्रियां हैं। मृतक मेहनत कर परिवार का भरणपोषण करता था। हादसे में उदयवीर की मौत से परिवार टूट गया है। पत्नी और पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

---
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

कलीनगर। क्षेत्र के कलीनगर पुल के निकट मंगलवार दोपहर टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
हादसा माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग पर कलीनगर के पास हुआ। बाइक सवार बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी मोनू गुप्ता (35) पुत्र बाबूराम गुप्ता अपने दो अन्य साथियों के साथ मंगलवार को बाइफरकेशन की ओर गए थे। दोपहर बाद वह कलीनगर मार्ग से होकर लौट रहे थे। इस दौरान हरदोई ब्रांच नहर पुल के निकट अचानक टेंपो की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। जिसमें मोनू गुप्ता की मौत हो गई। जबकि उसका साथी रोमी जायसवाल व व तीन अन्य घायल हो गए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। संवाद

मृतक उदयवीर सिंह का फाइल फोटो।

मृतक उदयवीर सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed