{"_id":"653bfe322174cb9954034799","slug":"bike-rider-death-by-car-collision-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-6596-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
त्रिलोकी नाथ का फाइल फोटो । स्रोत - परिजन
बीसलपुर। बरेली रोड के मंडरा सुमन मोड़ पर बृहस्पतिवार को देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक मेला देखकर लौट रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया भगत निवासी यादराम गंगवार ने बताया कि उनका 24 वर्षीय विवाहित पुत्र त्रिलोकी नाथ बृहस्पतिवार को रात लगभग 11 बजे बीसलपुर का मेला देखने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।
रास्ते में बरेली रोड के मंडरा सुमन मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । साथ ही पुलिस ने मौके पर खड़ी कार कब्जे में ले ली । कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि यादराम की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
हादसे के दौरान त्रिलोकी की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पिता यादराम, मां कमला देवी, ताऊ गिरधारी लाल, भाई यशपाल, अतुल कुमार, बहन दमयंती और त्रिलोकी की पत्नी का रोतेरोते बुरा हाल है।