फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike, relationship broken when demand of Rs 1 lakh not met, report filed

Pilibhit News: बाइक, एक लाख की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Jan 2024 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike, relationship broken when demand of Rs 1 lakh not met, report filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूरनपुर। बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी करने से मना करने पर रिश्ता तोड़ दिया गया। घुंघचाई पुलिस ने बरेली के क्योलड़िया के मथुरापुर निवासी मुकेश कुमार सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घुंघचाई थाना के गांव कढैया निवासी नेवाराम की पत्नी रामकली ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री वर्षा की शादी मुकेश से तय की थी। 14 अप्रैल 2023 को सगाई, गोद भराई की रस्म की गई। शादी की तारीख नवरात्र में तय करने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। नवरात्र में नेवाराम शादी की तारीख तय करने मुकेश के घर गए तो उनसे बाइक और एक लाख रुपये की मांग की गई। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया। घुंघचाई पुलिस ने रामकली की ओर से मुकेश, उसके भाई राजेंद्र, अशोक कुमार, पिता रोशन लाल, अशोक की पत्नी रीता देवी आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed