फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike lost control and collided with a tree, three friends died

Pilibhit News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराईं बाइक, तीन दोस्तोंं की मौत

Fri, 01 Nov 2024 10:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bike lost control and collided with a tree, three friends died
मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।
पीलीभीत/ मझोला। घर में दीपावली पूजन के बाद गांव के बाहर स्थित मंदिर पर दीये जलाने जा रहे न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव शहादतगंज पिपरई निवासी बाइक सवार तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव शहादतगंज पिपरई निवासी प्रदीप कुमार (22) पुत्र पंचन लाल, शिवकुमार (23) पुत्र हरिराम व गिरीश कुमार (35) पुत्र मूलचंद ने बृहस्पतिवार देर शाम घर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद तीनों दोस्त बाइक से गांव से कुछ दूर स्थित दोवहा आश्रम में दीये जलाने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। मार्ग पर आवाजाही न होने के चलते किसी को हादसे का पता नहीं चला। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के बाद परिजनों को सूचना दी गई। हादसे का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात कही जा रही है।



सुनसान मार्ग पर रात भर पड़े रहे तीनों शव, सुबह हुई जानकारी
पीलीभीत। घर से हंसी-खुशी मंदिर के लिए निकले बाइक सवार तीन दोस्तों की हादसे में मौत के बाद उनके शव पूरी रात मार्ग के किनारे ही पड़े रहे। किसी को घटना का पता ही नहीं चला। तीन युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है। तीनों मृतक विवाहित थे।
परिजनों का कहना है कि रात में सभी लोग त्योहार की खुशियां मना रहे थे। पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग देर रात तक पटाखे छोड़ने में जुटे रहे। गांव में भी यही माहौल था। देर रात तक तीनों जब घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हुए। आसपास लोगों से जानकारी करने के बाद तलाश शुरू की गई, लेकिन सुराग नहीं लग सका। सुबह तीनों के शव मार्ग के किनारे पड़े होने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि महोफ मार्ग पर वन्यजीवों के खतरे के चलते लोग रात में कम आवाजाही करते हैं। इसके अलावा यह सड़क जंगल के लिए जाती है। इस वजह से अक्सर सन्नाटा ही रहता है। बृहस्पतिवार रात को तीन दोस्त बाइक से रास्ते में स्थित मंदिर पर दीये जलाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

--
प्रदीप और शिव कुमार की नौ माह पूर्व हुई थी शादी
मृतक प्रदीप कुमार की नौ माह पूर्व ही शादी हुई थी। हादसे के बाद पत्नी पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि शिव कुमार की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी किरन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं गिरीश कुमार की करीब आठ साल पूर्व शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी रेखा देवी के अलावा सात वर्षीय पुत्र मोहित, पांच वर्षीय पुत्री मोहनी है। गिरीश की मौत से परिवार के पालन-पोषण का सवाल खड़ा हो गया है। तीनों दोस्त मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।

मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।

मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।

मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।

मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।

मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।

मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।

मृतक प्रदीप कुमार फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed