फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bijali gul

रात भर गायब रही आधे शहर की बत्ती

Tue, 07 Jul 2015 12:09 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 07 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
bijali gul
बारिश और
विज्ञापन
तेज हवाएं चलीं तो बिजली भी शहरवासियों को धोखा दे गई। तकनीकी कमी आने और फाल्टों के कारण कांशीराम फीडर शनिवार की रात करीब 10 बजे ठप हो गया। रात दो बजे फीडर संख्या एक और दो भी बंद हो गए। जिससे आधे से अधिक शहर अंधेरे में डूबा रहा।

रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के बीच रात करीब 10 बजे कांशीराम फीडर के इंस्युलेटर आदि टूट गए और तकनीकी खराबी आ गई, इससे फीडर ठप हो गया, लेकिन कर्मचारियों ने उसे ठीक करने की जहमत नहीं उठाई। रात करीब दो बजे फीडर नंबर वन और टू भी लोकल फाल्ट होने के कारण ठप हो गए।

जिससे कांशीराम कॉलोनी, भूरे खां, खकरा, चंदोई, आयुर्वेदिक कॉलेज, चौक बाजार, सुनगढ़ी, गैस चौराहा, विशाल टॉकीज, शरीफ खां, देशनगर, सुनगढ़ी आंशिक, काला मंदिर, दूधिया मंदिर, पंजाबियान सहित करीब आधे शहर की बिजली गुल हो गई। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे फीडरों को ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई।

एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण तीनों फीडर फाल्ट आने के कारण ठप हो गए थे। फीडर वन और टू को सुबह नौ बजे व कांशीराम फीडर को सुबह 10 बजे ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी गई।
800 उपभोक्ताओं पर 80 लाख बकाया  
बीसलपुर। करीब आठ सौ बिजली उपभोक्ताओं पर महकमे का करीब 80 लाख रुपये बकाया है। काफी प्रयास के बाद बकाया जमा न होने पर अब विभाग आरसी जारी करने की तैयारी कर रहा है। एसडीओ मुनीश कुमार अरविंद ने बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र के करीब 800 बकाएदारों पर काफी लंबे समय से करीब 80 लाख रुपये बकाया चल रहा है। नोटिस देने व बिजली कनेक्शन काटने के बाद भी बकाया जमा नहीं किया। विभाग अब इन बकाएदारों की आरसी जारी करने की तैयारी कर रहा है।
शिव सैनिकों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। शिव सैनिकों ने अतिक्रमण, ग्राम समाज की भूमि, तालाबों पर अतिक्रमण, खराब बिजली सप्लाई के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। 

शिवसेना के नगर प्रमुख लकी दीक्षित और नगर संगठन मंत्री प्रशांत पांडेय के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे शिव सैनिकों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय में तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर के स्टेशन रोड सहित विभिन्न प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण हटवाने, नगर और देहात में भू माफियाओं द्वारा ग्राम समाज की भूमि, तालाबों पर प्रधानों, कर्मचारियों की मिलीभगत कर किए गए अवैध कब्जेे हटवाने, खराब बिजली सप्लाई में सुधार कराकर 20 घंटे बिजली सप्लाई दिलवाने की मांग की।

 प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में पवन तिवारी, संदीप गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, सौरभ जायसवाल, रसामबाबू वर्मा, मोनू मिश्रा, सचिन मिश्रा, परमजीत, सावन वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed