{"_id":"62bf4ecf0f7e134f5430e4b0","slug":"big-line-train-will-reach-only-five-minutes-earlier-than-meter-gauge-pilibhit-news-bly49008395","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीलीभीत से 2.35 मिनट में तय होगी शाहजहांपुर की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीलीभीत से 2.35 मिनट में तय होगी शाहजहांपुर की दूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भले ही चार साल बाद यात्रियों को ब्रॉडगेज की ट्रेनों का तोहफा मिला है, मगर सफर के लिए समय मीटरगेज जैसा ही लगेगा। मीटरगेज की ट्रेन शाहजहांपुर 2.40 मिनट में पहुंचती थी और अब ब्रॉडगेज की ट्रेन 2.35 मिनट में पहुंचेगी। सिर्फ पांच मिनट का यात्रियों का समय बचेगा।
शाहजहांपुर रेलखंड पर यात्रियों को ब्राडगेज का तोहफा मिला तो लगा सफर आसान होने के साथ ही गंतव्य तक जल्द पहुंच सकेंगे। ब्राडगेज की ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेगी तो समय बचेगा। हालांकि रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों का सफर तो शुरू कर दिया मगर संचालन मीटरगेज के अनुसार ही होगा। सिर्फ पांच मिनट का समय में बदलाव हुआ है। यह तब हुआ, जब पिछले चार साल से ब्रॉडगेज की ट्रेनों के संचालन को लेकर यह रूट बंद था। हालांकि अधिकारियों की ओर से समयानुसार ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की बात कही जा रही है।
कम से कम 30 रुपये का रहेगा टिकट
ट्रेनों से सफर करने के लिए यात्रियों को कम से कम तीस रुपये का टिकट लेना होगा। इसके बाद दूरी के अनुसार टिकट की कीमत चुकी पड़ेगी। हाल्ट से भी यात्री टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए रेलवे की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। हाल्ट के एजेंट तिथि की मोहर लगाकर यात्रियों को टिकट बिक्री करेंगे।
विज्ञापन
सड़क पर अब होगी वाहनों की संख्या कम
शाहजहांपुर रेल खंड बंद होने से पूरा भार सड़क मार्ग पर ही आ गया था। यात्री मजबूरन अपने वाहनों से सफर करते थे। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से अब लोग निजी वाहन चलाने से बचेंगे। इससे सड़क मार्ग पर वाहनों की संख्या में कमी आएंगी।
अन्य साधारण ट्रेनों की तरह किराया लगेगा, जो न्यूनतम 30 रुपये निर्धारित किया है। ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा। तैयारी पूूरी कर ली गईं हैं। सुबह निर्धारित समय से ट्रेनों को रवाना किया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल