{"_id":"6a4eae333dd455cfc80a29ad","slug":"bharatnet-scheme-high-speed-internet-service-to-reach-every-village-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-163642-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतनेट योजना : गांव-गांव तक पहुंचेगी हाईस्पीड इंटरनेट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतनेट योजना : गांव-गांव तक पहुंचेगी हाईस्पीड इंटरनेट सेवा
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में बीएसएनएल की भारतनेट परियोजना को जिले में धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है।
बीएसएनएल ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया है कि डिजिटल भारत निधि के सहयोग से शुरू हुई भारतनेट उद्यमी योजना के माध्यम से गांवों में मांग आधारित एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, संस्थाओं को भारतनेट उद्यमी बनाकर जोड़ा जाएगा।
भारत संचार निगम लिमिटेड के प्राप्त पत्र के अनुसार, भारतनेट दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण ब्रॉडबैंड परियोजनाओं में शामिल है, जिसके तहत देश की लगभग 2.6 लाख ग्राम पंचायतों तक हाईस्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाया जा रहा है। इसी योजना से अब जिले के सभी ब्लॉकों को जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पीलीभीत बीएसएनएल के एजीएम नवीन कुमार चौहान ने बताया जिले में इस योजना का विस्तार बॉर्डर के आखिरी गांव तक किया जाना है। ब्लॉकवार काम शुरू कर गांव में फाइबर की लाइनें बिछाई जानी हैं, जिसके लिए अमरिया ब्लॉक में लगभग 350 किलोमीटर के लिए काम शुरू हो गया है। इससे अंतिम छोर (लास्ट माइल) तक इंटरनेट सेवा उपलब्ध हो सकेगी। भारतनेट उद्यमी योजना के तहत स्थानीय व्यक्ति, उद्यमी, स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत, फर्म व इंटरनेट सेवा प्रदाता भी साझेदार बन सकते हैं। उन्हें बीएसएनएल के साथ राजस्व साझेदारी मॉडल पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। संवाद