फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bharat Singh did not take 24 hours to find, kill, kill

भारत सिंह को 24 घंटे नहीं  लगते थे बाघ खोजने, मारने में

Tue, 19 Sep 2017 11:21 PM IST
इस्लामुद्दीन खां माधोटांडा।
इस्लामुद्दीन खां माधोटांडा। Updated Tue, 19 Sep 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bharat Singh did not take 24 hours to find, kill, kill
tiger - फोटो : amar ujala
अगले माह से कटने लगेगी गन्ना और धान की फसल, किसानों में दहशत
विज्ञापन

कई किसानों, मजदूरों को निवाला बनाने वाले नरभक्षी घोषित किए गए बाघ को मारने या पकड़ने को कई विशेषज्ञ लगाए गए। तलाशी के लिए हाथियों की मदद भी ली जा रही है। मचान भी बना कर अमरिया क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने खूनी बाघ को खोजने की कवायद में महकमे के लोग कई पड्डों का शिकार भी करा चुके हैं। इसके बावजूद एक माह बाद भी वन महकमा इंसानों के लिए खतरा बन चुके खूनी बाघ को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सका है। बाघ के आतंक से भयभीत किसानों को इस दौर में जनपद के मशहूर शिकारी स्व. भारत सिंह की याद आ रही है। कभी दौर था जब नरभक्षी बाघ को मारने के लिए उन्हें पूरे देश में बुलाया जाता था। वह नरभक्षी घोषित हुए ऐसे प्रत्येक बाघ को वह 24 घंटे के भीतर मार गिराते थे।      
बाघ जंगल से बाहर निकल कर किसानों-मजदूरों को अपना निवाला बना रहे हैं। एक ऐसे बाघ को नरभक्षी भी घोषित किया गया है। जिसको मारने अथवा बेहोश कर पकड़ने के लिए लखनऊ, दिल्ली के मशहूर विशेषज्ञ जिले में एक माह से अधिक समय से डेरा जमाए हुए हैं। खूनी बाघ को खोजने के लिए ड्रोन कैमरा, हाथी, मचान आदि का भी सहारा लिया जा रहा है। लाखों रुपये अब तक इस कार्य पर खर्च हो चुके हैं। बाघ को लालच देने के लिए बांधे गए कई पड्डे भी बाघ खा चुका है, इसके बाद भी वन महकमे की टीम खूनी बाघ को अब तक पकड़ने में सफल नहीं हो सकी। टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी लोगों को इसका जवाब देने से कतराने लगे हैं। ग्रामीण यह भी करने लगे हैं कि वन महकमा खुद खूनी बाघ को पकड़ना नहीं चाहता। अब तक जो प्रयास किए गए वह मजह दिखावे के थे जिससे आक्रोशित लोगों को शांत किया जा सके।  
विज्ञापन

गन्ने की फसल तैयार हो चुकी है। अगले माह के अंत तक चीनी मिलें चलने लगेंगी। धान की फसल भी कटने को तैयार है। ऐसे में किसान बाघ के आतंक के बीच अपनी तैयार फसल काटने कैसे खेतों में जाएंगे, यह चिंता उन्हें सताने लगी है। ऐसे हालात में लोगों को अब बरबस ही जनपद के मशहूर शिकारी स्व. कुंवर भारत सिंह याद आ रहे हैं। क्षेत्र के बुजुर्ग बताते हैं कि देश में अगर कहीं भी बाघ खूनी
विज्ञापन
विज्ञापन

हो जाता था तो उसे मारने के लिए भारत सिंह को बुलाया जाता था। ऐसे खूनी बाघ को वह 24 घंटे के भीतर खोजकर मार देते थे। अपने जीवन में उन्होंने करीब 50 बाघ देश के विभिन्न स्थानों पर मारे। सरकार उन्हें इसके लिए बुलाती थी। अंग्रेजों के सरकार में भी उनके अचूक निशाने की अंग्रेज प्रशंसा कर उपहार देते थे। उनकी टीम में छोटे भाई त्रिभुवन सिंह भी रहते थे। उनका भी निशाना अचूक था। खूनी बाघ को झांसा देने के बुलाने के लिए पड्डा बांधने का काम उनके मशहूर साथी शेरपुर के मिडयी खां करते थे। बताते हैं कि बाघ की लोकेशन भारत सिंह अपने तजुर्बे से ही पता कर लेते थे। दिलेर इतने कि मचान पर अकेले बैठ कर अथवा ट्रैक्टर पर बैठ कर खूनी बाघ का शिकार करते थे। कभी-कभी तो बाघ दिखने पर वह अपनी जान की परवाह किए बगैर मचान से नीचे भी उतर कर बाघ को मार देते थे। हालांकि भारत सिंह, उनके भाई और उनके साथी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मौजूदा हालात में लोगों को उनकी याद सता रही है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed