फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bharat Scouts and Guides: Pilibhit got the honor of A grade

भारत स्काउट और गाइड : पीलीभीत को ए ग्रेड में मिला सम्मान

Tue, 24 Sep 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bharat Scouts and Guides: Pilibhit got the honor of A grade
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पीलीभीत की जिला स्काउट गाइड संस्था को किया गया पुरस्कृत।स्रोत:स्क
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड की ओर से लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक परिषद की बैठक में जिला संस्था पीलीभीत को पुरस्कृत किया गया। जिले ने ए ग्रेड में सर्वोत्तम जनपद का तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन आईटीआई परिसर में हुए कार्यक्रम में प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने जिले के प्रतिनिधियों को 50,000 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही निवर्तमान जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार, तत्कालीन डीआईओएस गिरिजेश कुमार चौधरी को 10,000 रुपये व सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बरेली मंडल नेहा कटियार को पांच हजार रुपये धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पीलीभीत का प्रतिनिधित्व जिला आयुक्त स्काउट (वयस्क संसाधन) डॉ. महेश बाबू, जिला सचिव संतोष कुमार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट अभिषेक पांडे, जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडे ने किया। पीलीभीत पहुंचने पर जिला संगठन आयुक्त ने नगर मजिस्ट्रेट को सर्वोत्तम जनपद प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय सिंह, जिला मुख्यायुक्त विजय वर्धन तोमर ने स्काउट टीम को बधाई दी। इस दौरान डीआईओएस डॉ. अचल मिश्रा, बीएसए अमित कुमार, जिला कोषाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, जिला आयुक्त गाइड (वयस्क संसाधन) अनीता सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed