फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bhaiya will increase roadways on Dooj

भैया दूज पर रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे

Sun, 15 Nov 2020 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhaiya will increase roadways on Dooj
यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कसी कमर
विज्ञापन

पीलीभीत। भैया दूज पर लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर स्थानीय डिपो ने बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय किया है।
कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च से बंद पड़ी रेल सेवा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में रोडवेज बसों पर ही यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का जिम्मा रहेगा। स्थानीय रोडवेज डिपो के बेड़े में 96 परिवहन निगम की बसें और 15 अनुबंधित बसें शामिल हैं। भैया दूज के मौके पर घर जाने वालों के लिए इस बार सिर्फ बसें ही सहारा होंगी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के स्टेशन इंचार्ज दीनानाथ ने बताया कि भैया दूज पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होना तय है। इसके लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। यात्रियों को कोई भी असुविधा न हो, इसके लिए विभाग तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed