बीसलपुर। कथावाचक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि भागवत कथा पितृों को मोक्ष दिलवाती है। इसके लिए कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए।
कथावाचक ने मंगलवार को कथा के विश्राम पर बड़ी देवी मंदिर में कहा कि जो भागवत कथा सुनते हैं, उन लोगों के पितृों को मोक्ष मिलता है। भागवत में हिरण्यकश्यप, हिरण्याक्ष और प्रहलाद का भी वर्णन किया गया है। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में रमेश गुप्ता, गौरव अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, मोहित मित्तल आदि का सहयोग रहा।

बीसलपुर के बड़े देवी मंदिर में प्रवचन देते अखिलेश मिश्रा।संवाद