{"_id":"5de7fd6a8ebc3e54c54903bd","slug":"beo-pilibhit-news-bly386757172","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के निरीक्षण को पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को बच्चों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के निरीक्षण को पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को बच्चों ने घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। चंदिया हजारा के पूर्व माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को कक्षा आठ के बच्चों ने घेर लिया। बच्चों का कहना था कि कक्षा आठ पास करके वह लोग पढ़ने कहां जाएं। उच्चतर माध्यमिक स्कूल पंद्रह किलोमीटर दूर जंगल में पड़ता है। बच्चे गांव में इंटर कॉलेज की मांग कर रहे थे। प्राथमिक स्कूल पिपरिया दुलई के निरीक्षण में शिक्षा मित्र गैरहाजिर मिलीं। प्रधानाध्यापक का जवाब तलब किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश पाल को चंदिया हजारा जूनियर हाईस्कूल के निरीक्षण के दौरान कक्षा आठ की छात्राओं और छात्रों ने घेर लिया। इनका कहना था कि आसपास उच्चतर माध्यमिक स्कूल नहीं है। 15 किलोमीटर दूर शेरपुरकलां में उच्चतर माध्यमिक स्कूल जंगल में है। कक्षा आठ के बाद अधिकांश बच्चों को पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ता है। कक्षा आठ पास करने के बाद वे पढ़ने कहां जाएं। बीईओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को इस संबंध में पत्र लिखने का आश्वासन दिया। तब बच्चे शांत हुए।