{"_id":"6508998783df95a6b705bf34","slug":"beo-arrived-to-investigate-the-emergence-of-grub-in-mdm-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4425-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एमडीएम में सूंड़ी निकलने की जांच करने पहुंचे बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एमडीएम में सूंड़ी निकलने की जांच करने पहुंचे बीईओ
Tue, 19 Sep 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। एमडीएम में सूंड़ी निकलने की जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शिक्षामित्र गैरहाजिर मिला। हालांकि उन्होंने जांच में सूंड़ी निकलने के मामले को झूठा पाए जाने का दावा किया है।
शनिवार को गांव रुरिया सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम में सूंड़ी निकलने पर बच्चों ने खाना खाने से इन्कार कर दिया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि स्कूल शिक्षक और खंड शिक्षा अधिकारी शुरू से ही चावल में सूंड़ी निकलने की बात को नकार रहे हैं। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल पहुंचकर जांच की। बताया, जांच में चावल में सूंड़ी निकलने का मामला झूठा पाया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में स्कूल में तैनात शिक्षामित्र राकेश सिंह गैरहाजिर मिला। उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है। संवाद