{"_id":"66e47d214243cade5f07a684","slug":"beneficiaries-disappointed-due-to-non-opening-of-site-making-rounds-of-public-service-centers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122400-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साइट न खुलने से लाभार्थी मायूस, लगा रहे जनसेवा केंद्रों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साइट न खुलने से लाभार्थी मायूस, लगा रहे जनसेवा केंद्रों के चक्कर
विज्ञापन
बीसलपुर। पंचायत विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बता रहे हैं, लेकिन योजना की साइट न खुलने से पात्र लोग आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
शासन के निर्देश पर पंचायत विभाग के कर्मचारी पहली सितंबर से गांव-गांव जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। कर्मचारी पात्रता परिधि में आने वाले लोगों को योजना में आवेदन करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की साइट नहीं खुल पा रही है।
यहां बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना की साइट वर्ष 2017 से बंद है। साइट न खुलने के कारण पात्र इस योजना में अभी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। पात्र रोजाना जनसेवा केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। जनसेवा केंद्र संचालक पात्रों को साइट न खुलने की बात कहकर लौटा दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस बावत पंचायत विभाग की सहायक विकास अधिकारी कृष्णा देवी ने बताया कि बहुत जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना की साइट खुल जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गांवों में बने मिनी सचिवालयों की दीवारों पर इस योजना की पात्रता अंकित करा दी गई है।