{"_id":"6838a69423b22ce34f006fb3","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-at-three-centers-1104-candidates-will-appear-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136908-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा,1104 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा,1104 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Thu, 29 May 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एक जून को होनी वाली परीक्षा को लेकर शहर में तीन केंद्र बनाए गए हैं। करीब 11 सौ परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने को लेकर प्रशासन की ओर से भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसको लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से बैठक भी आयोजित की जानी है।
एक जून को जिले में होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर दो दिन का समय शेष है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का काम भी पूरा हो गया है। राजकीय ड्रमंड इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज और उपाधि महाविद्यालय केंद्र बनाया गया है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा शौचालय, महिला शौचालय, रैंप, बिजली, फर्नीचर आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
इसके अलावा परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए दो केंद्र प्रतिनिधि के अलावा तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए हैं। जिले में 1104 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन की ओर रूप रेखा तैयार की गई है। जिला प्रशासन की ओर से भी बैठक का आयोजन करने की तैयारी है। डीआईओएस अचल कुमार मिश्र ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर तीन केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।